WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

Trending News

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए बेहद खराब शुरुआत हुई है। पूरी टीम 19 ओवर में 119 रन बनकर सिमट गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देख फैंस काफी गुस्से में हैं। आइये आपको पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं।भारत की डूबती नैया

IND vs PAK: सस्ते में निपटे रोहित और विराट

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। इन बड़े झटकों के कारण पूरी टीम इंडिया महज 119 रन पर ऑल आउट हो गई। विराट 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर नसीम शाह का शिकार बने, जबकि रोहित शर्मा को 13 रन के स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी ने चलता किया। मगर जल्दी आउट होने के बाद ये दोनों दिग्गज आगे के मैच की योजना तैयार करना छोड़कर हंसी ठिठोली करते दिखाई दिए।भारत की डूबती नैया

IND vs PAK: खिलखिलाते नजर आए रोहित और विराट

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन देख सभी फैंस काफी निराश और दुखी थे। दूसरी तरफ उम्मीद की जा रही थी कि जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच में वापसी करने की योजना तैयार करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। दोनों दिग्गज ड्रेसिंग रूम में बैठकर खिलखिलाते नजर आए। मुश्किल हालातों विराट और रोहित को इस तरह खुश देख मुकाबला देख रहे किसी भी फैन को गुस्सा आया होगा। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने अपना यह गुस्सा जाहिर भी किया है।भारत की डूबती नैया

IND vs PAK: ऐसा रहा मैच का हाल

भारत की डूबती नैया के बीच डग आउट में बैठकर खिलखिलाते नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस का फूटा गुस्सा

विराट कोहली और रोहित शर्मा के जल्दी निपटने के बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने पारी की संभाला और तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी कुछ देर तक क्रीज पर जमे रहे। मगर 89 के स्कोर पर सूर्यकुमार के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह से ढह गई। 11.2 ओवर में 89/4 का स्कोर देखते ही देखते 19 ओवर में 119/10 हो गया।भारत की डूबती नैया

ऋषभ पंत से 31 गेंदों पर 42 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। 8 भारतीय बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु सके।भारत की डूबती नैया

Trending News

Tags-: icc t20 world cup 2024,t20 world cup,t20 world cup 2024,world t20 world cup,india vs pakistan t20 world cup 2024,icc 2024 t20 world cup,icc cricket world cup,t20 worldcup 2024,men’s t20 world cup,2024 icc men’s t20 world cup,icc t20 world cup 2024 warm up match,t20 world cup 2024 live,women’s t20 world cup,t20 worldcup,t20 world cup 2024 schedule,icc t20 world cup 2024 schedule,icc men’s t20 world cup 2024,cricket t20 world cup 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *