रोहित शर्मा को अगर जीतना है T20 वर्ल्ड कप 2024 तो इस मैच जिताऊ खिलाड़ी को प्लेइंग-XI में करना होगा शामिल
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस समय अमेरिका में है। लगातार तीन जीत के बाद टीम इंडिया सुपर 8 में पहुच चुकी है। भारत को सुपर 8 के स्टेज के मैचों में असली चुनौती का सामना करना है। यहां भारत का सामना सभी बेहतरीन और शानदार टीमों से होगा। ऐसे में मेन इन ब्लू के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। लेकिन रोहित की टीम के पास ऐसा अनोखा हथियार है, जो पलक झपकते ही सुपर 8 के मैचों में सभी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है। साथ ही भारत को चैंपियन भी बना सकता है। बस उसे प्लेइंग 11 में मौका मिलना चाहिए। कौन है यह खिलाड़ी, आइए आपको बताते हैंरोहित शर्मा को अगर जीतना है
Rohit Sharma को इस खिलाड़ी को शामिल करना होगा
- मालूम हो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को सुपर 8 के सभी मैच वेस्टइंडीज की पिच पर खेलने होंगे, जिसके धीमे होने की संभावना है।
- ऐसी पिचों पर स्पिनरों को काफी फायदा मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम के पास युजवेंद्र चहल का विकल्प होगा, जो वेस्टइंडीज की पिच पर भारत का मुख्य हथियार हो सकते हैं।
- आपको बता दें कि चहल को इसलिए खतरनाक कहा जा रहा है क्योंकि वह एक बेहतरीन स्पिनर हैं और कैरेबियाई धरती पर अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी से सभी बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं।रोहित शर्मा को अगर जीतना है
युजवेंद्र चहल खतरनाक साबित हो सकते
युजवेंद्र चहल के वेस्टइंडीज की पिच पर कहर बरपाने का अंदाजा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा के हालिया खतरनाक प्रदर्शन को देखकर लगाया जा रहा है।
- आपको बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों की गेंदबाजी क्षमता एक जैसी है। दोनों ही लेगब्रेक गुगली गेंदबाज हैं। अगर एडम जाम्पा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैचों में कुल 10 विकेट लिए हैं।
- ये सभी मैच वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए हैं, जिससे पता चलता है कि वह यहां कितने खतरनाक हैं।
- चहल भी कुछ इसी अंदाज के गेंदबाज हैं, जो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम में जाम्पा जैसा काम करते हैं।रोहित शर्मा को अगर जीतना है
सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
- गौरतलब है कि सुपर 8 में टीम इंडिया का पहला मैच 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान से होगा।
- फिर दूसरा मैच 22 जून को बांग्लादेश से खेलना है। इसके बाद 24 जून को टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है।
- ऐसे में देखना होगा कि रोहित कब युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं।रोहित शर्मा को अगर जीतना है
Tags-: t20 world cup 2024,t20 world cup,india vs pakistan,icc t20 world cup 2024,india vs pakistan t20 world cup 2024,pakistan vs india t20 world cup 2024,pakistan cricket,t20 world cup 2024 india vs pakistan,t20 world cup 2024 schedule,ind vs pak t20 world cup 2024,t20 world cup points table,pakistan vs india,pakistan team,pakistan,pakistan in t20 world cup 2024,india vs pakistan t20 world cup,pakistan team squad t20 world cup 2024,babar azam,रोहित शर्मा को अगर जीतना है