T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड को हुआ फायदा, सुपर 8 में किया क्वालीफाई,स्कॉटलैंड का सपना टूटा
![ऑस्ट्रेलिया की जीत ऑस्ट्रेलिया की जीत](https://amritbhajan.com/wp-content/uploads/2024/06/AUS-beat-SCO-lg-1.webp)
ट्रैविस हेड और मार्कस स्टोइनिस के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (16 जून) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सुपर 8 राउंड में क्वालीफाई कर लिया है और स्कॉटलैंड बाहर हो गई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। स्कॉटलैंड को 3 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद ब्रैंडन मैकमुलेन और जॉर्ज मुन्से ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। मैकमुलेन ने 34 गेंदों में 60 रन और मुन्से ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रिची बेरिंटन ने 31 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 2 विकेट, एडम जाम्पा, एश्टन एगर और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 विकेट 60 रन के स्कोर तक गिरा दिए। फिर हेड और स्टोइनिस ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। हेड ने 49 गेंदों में 68 रन और स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली।
इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद टिम डेविड ने 14 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली।
स्कॉटलैंड के लिए सफ़यान शरीफ़ और मार्क वॉट ने 2-2 विकेट और ब्रैड व्हील ने 1 विकेट चटकाया।
इन्हे भी पढ़ें : कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 15 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मालगाड़ी की टक्कर के कारण हुआ हादसा
Tags-: t20 world cup 2024,icc t20 world cup 2024,icc men’s t20 world cup 2024,t20 world cup,world cup 2024,t20 world cup 2024 usa,cricket world cup,world cup,ipl 2024,world t20 world cup,women’s t20 world cup,icc cricket world cup,t20 world cup 2024 all teams,t20 world cup 2024 schedule,men’s t20 world cup,icc t20 world cup 2024 schedule,t20 world cup schedule 2024,men’s cricket world cup,cricket world,women’s cricket world cup,pak world cup 2024