वैशाख पूर्णिमा – Vaishakh Purnima
Purnima Date: Jyeshtha Purnima Vrat: Friday, 21 June 2024
![वैशाख पूर्णिमा - Vaishakh Purnima वैशाख पूर्णिमा - Vaishakh Purnima](https://amritbhajan.com/wp-content/uploads/2024/06/vaishakh-purnima-1024x538.jpeg)
पूर्णिमा प्रत्येक माह की शुक्ला पक्ष मे आने वाला मासिक उत्सव है, अतः पूर्णिमा वर्ष मे 12 बार, तथा अधिक मास की स्थिति मे 13 बार भी हो सकती है। पूने, पूरणमासी, पूनम ऐसे ही पूर्णिमा को विभिन्न लोक भाषाओं मे अन्य-अन्य नाम से जाना जाता है।
भारत मे, प्रत्येक माह की पूर्णिमा को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता हैं। इन्हीं मासिक तिथियों मे, कुछ लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथि श्री हनुमान जन्मोत्सव, बुद्ध पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा, टेसू पूनै, वाल्मीकि जयंती, रक्षाबन्धन, श्री भैरव जयंती, देव दिवाली एवं अन्नपूर्णा जंयती, दत्त जयन्ती हैं। भारत का सबसे प्रसिद्ध रंगों भरा वाला त्यौहार होली भी फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन ही होता है।
पूर्णिमा के दिन हिंदू व्रत, गंगा स्नान तथा सत्यनारायण जी के कथा का पाठ करते हैं। खगोलीय घटनाओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन समुद्र मे और दिनो से अधिक ज्वार की घटना होती है।
हिन्दु पञ्चांग एवं खगोलीय स्थिति के अनुसार, चंद्रमा 28 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूर्ण करता है। 15 दिनों के उपरांत चंद्रमा पृथ्वी की एक छोर से दूसरी की छोर पर होता है। जब चंद्रमा भारतवर्ष की ओर होता है, तब उसे पूर्ण अवस्था मे देखा जाता है। जब चंद्रमा पूर्ण स्वरूप से भारतवर्ष मे दिखाई देता, उस दिन को ही पूर्णिमा का दिन कहा जाता है। और यह घटना(पूर्णिमा) प्रत्येक स्थान अथवा देश के लिए चंद्रमा की स्थिति के अनुसार अलग-अलग समय पर हो सकती है। पूर्णिमा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंद्रमा के उदय समय की विशेष महत्ता है।
Trending News
संबंधित अन्य नाम | पूने, पूरणमासी, पूनम |
शुरुआत तिथि | शुक्ला पूर्णिमा |
उत्सव विधि | व्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, गंगा स्नान, सत्यनारायण कथा। |
पूर्णिमा कब है? | Purnima Kab Hai?
वैशाख पूर्णिमा 2024 कब है? [दिल्ली]
व्रत / स्नान / दान – बृहस्पतिवार, 23 मई 2024 [सत्यनारायण व्रत]
वैशाख पूर्णिमा तिथि : 22 मई 2024, 6:47pm – 23 मई 2024, 7:22pm
सभी प्रसिद्ध पूर्णिमा
वैशाख पूर्णिमा – बुद्ध पूर्णिमा
ज्येष्ठ पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा – गुरू पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
श्रावण पूर्णिमा – रक्षाबन्धन, नारली पूर्णिमा
भाद्रपद पूर्णिमा
आश्विन पूर्णिमा – शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा, टेसू पूनै, वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा, मीराबाई जयंती
कार्तिक पूर्णिमा – देव दिवाली, पुष्कर मेला, गुरुनानक जयंती
मार्गशीर्ष पूर्णिमा – अन्नपूर्णा जंयती, दत्त जयन्ती
पौष पूर्णिमा
माघ पूर्णिमा – रविदास जयंती, ललिता जयंती, मासी मागम, श्री भैरव जयंती
फाल्गुन पूर्णिमा – होली / चैतन्य महाप्रभु जयंती / गौर पूर्णिमा, वसंत पूर्णिमा
चैत्र पूर्णिमा – श्री हनुमान जन्मोत्सव
पूर्णिमा 2024 तिथियाँ
Festival | Date |
---|---|
Jyeshtha Purnima Vrat | 21 June 2024 |
Jyeshtha Purnima Snan | 22 June 2024 |
Ashad Purnima | 21 July 2024 |
Sawan Purnima | 19 August 2024 |
Bhadrapad Purnima Vrat | 17 September 2024 |
Bhadrapad Purnima Snan | 18 September 2024 |
Ashvin Purnima | 17 October 2024 |
Kartik Purnima | 15 November 2024 |
Maghsheersh Purnima | 15 December 2024 |
Maghsheersh Purnima | 26 December 2024 |
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!