Gyaras maata se milan kaise hoy lyrics, ग्यारस मैया से मिलन कैसे होय लिरिक्स

Share Plesae

ग्यारस माता से मिलन कैसे होय कि सातों खिड़की बंद पड़ी।

पहली खिड़की खोलकर देखूं, कूड़ा-कचरा होय,
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि झाड़ू-बुहारा करती चलूं,
ग्यारस माता से…

दूजी खिड़की खोलकर देखूं, गंगा-जमुना बहे,
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि स्नान करके चलूं,
ग्यारस माता से…

तीजी खिड़की खोलकर देखूं, घोर अंधेरा होय,
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि दीया तो लगाती चलूं,
ग्यारस माता से…

चौथी खिड़की खोलकर देखूं, तुलसी क्यारा होय,
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि जल तो चढ़ाती चलूं,
ग्यारस माता से…

पांचवीं खिड़की खोलकर देखूं, सामू मंदिर होय,
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि पूजा-पाठ करती चलूं,
ग्यारस माता से…

छठवी खिड़की खोल कर देखू उसमे कन्हैया आप,
मैंने दर्शन किए भरपूर खिड़की तो सारी खुली पड़ी,
ग्यारस माता से…

सातवीं खिड़की खोल कर देखू वहां मैया जी आप,
मेरा जन्म सफल हुआ आज,

खिड़की तो सातो खुली पड़ी,
ग्यारस माता से…

Gyaras maata se milan kaise hoy lyrics
Gyaras maata se milan kaise hoy lyrics

Tags-: Gyaras maata se milan kaise hoy lyrics, ग्यारस मैया से मिलन कैसे होय सातों खिड़की बंद पड़ी लिरिक्स, ग्यारस मैया से मिलन कैसे होय खिड़की तो चारों बंद पड़ी lyrics, ग्यारस मैया लगावे बेड़ा पार लिरिक्स, ग्यारस माता के भजन नए-नए, ग्यारस के भजन लुगाइयों के lyrics, संतों की प्यारी एकादशी लिरिक्स भजन, मैंने ग्यारस का कीर्तन कराया सखियों, कर लो ना राम भजन ग्यारस का lyrics, हर ग्यारस को बाबा तेरे धाम आऊंगा lyrics, ग्यारस मैया से मिलन कैसे होय खिड़की तो सारी बंद पड़ी,


Share Plesae

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *