WI vs NZ Match 2024: RCB के फ्लॉप खिलाड़ी ने कीवी बल्लेबाजों की उधेड़ी बखिया, 13 रन से न्यूजीलैंड को रौंदकर वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
![WI vs NZ Match 2024 WI vs NZ Match 2024](https://amritbhajan.com/wp-content/uploads/2024/06/WI-vs-NZ-1024x538.png)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड (WI vs NZ) के बीच भिड़ंत हुई। टरूबा में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। टॉस जीतकर कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो कि गतल साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज़ टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 20 ओवर में 136 रन ही बना सकी। इसी के साथ उसने 13 रनों से WI vs NZ मुकाबला गंवाया।WI vs NZ Match 2024
WI vs NZ: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले ने मचाई तबाही
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई वेस्टइंडीज (WI vs NZ) की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 30 रन के स्कोर पर अपनी पांच विकेट गंवा दिए।
- सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलीयन वापिस लौटे। जॉनसन चार्ल्स और रॉस्टन चेज़ खाता खोलने में नाकाम रहे।
- निकोलस पूरन ने 17 रन का योगदान दिया। कप्तान रोवमन पोवेल ने महज एक रन बनाए। यह पांचों विकेट गिर जाने के बाद मोर्चा शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने संभाला।WI vs NZ Match 2024
वेस्टइंडीज ने बनाए 149 रन
- गेंदबाजों की कुटाई कर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने जमकर रन बटोरें। उनके बल्ले से 39 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी निकली। इस दौरान शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने दो चौके और छह छक्के जड़े।
- अकील हुसैन ने 15 रन, आंद्रे रसल ने 14 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 6 रन का योगदान दिया। शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड की अर्धशतकीय पारी की मदद से वेस्टइंडीज टीम स्कोरबोर्ड पर 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन लगा सकी।
- न्यूजीलैंड (WI vs NZ) की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटकी। टिम साउदी और लॉकी फ़र्ग्युसन को दो-दो सफलता मिली। मिचेल सैंटनर और जिमी नीशम ने एक-एक विकेट निकाली।WI vs NZ Match 2024
WI vs NZ: न्यूजीलैंड ने 13 रन से गंवाया मैच
- दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई न्यूजीलैंड (WI vs NZ) टीम बल्लेबाजी में फ्लॉप रही। ग्लेन फिलिप्स टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।WI vs NZ Match 2024
- उन्होंने 33 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। ड्वेन कॉनवे (5), केन विलियमसन (1) और ट्रेंट बोलत बोल्ट (7) छोटी-छोटी पारी खेलकर आउट हुए।
- फिन एलन ने 26 रन, डैरिल मिचेल ने 12 रन और मिचेल सैंटनर ने 21 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र और जिमी नीशम 10-10 रन की बनाकर पवेलीयन लौटते। आईपीएल 2024 में फ्लॉप रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ़ कीवी टीम के लिए काल बने।WI vs NZ Match 2024
- चार ओवर मे उन्होंने 19 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटकी। गुडाकेश मोती ने तीन सफलता हासिल की। अकील हुसैन और और आंद्रे रसल ने एक-एक विकेट झटकी।WI vs NZ Match 2024
Trending News
Tags- cricket,cricket news,pakistan cricket,news24 cricket,latest news,cricket world cup,indian cricket team,icc cricket world cup,breaking news,cricket world cup 2024,news,nepali cricket news,cricket updates,today latest news,latest news pakistan,nepal cricket,nepal cricket team,icc cricket world cup india,men’s cricket,international cricket council,news24 sports,women’s cricket,cricket highlights,pakistani cricket show live